NEWS UPDATE

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Tuesday, 29 March 2016

મેહસૂસ કરો તો લાગણીયો બતાડું તમને..!! આમજ દિલમાં ક્યાં શુધી સંતાડું તમને..!!

મેહસૂસ કરો તો લાગણીયો બતાડું તમને..!!
આમજ દિલમાં ક્યાં શુધી સંતાડું તમને..!!

કઈ પણ બોલ્યા વગર જોયા કરું તમને,
મૌનની મસ્તી માંજ રંજાડું તમને..!!

તમે નહિ સમજી શકો મારા પ્રેમની મહેક,
ભમરા પાસે થી લઈને ફૂલ સુંઘાડું તમને..!!

નજીક થી ચંદ્ર કદી જોયો છે તમે,
આયનો લઇ આવો આજે દેખાડું તમને...!!

રાતે જ ચંદ્રની ચાંદની પામું   છું,
દિવસે ખુલા આકાશમાં ક્યાં નિહાળું તમને..!!

ખયાલોમાં આવવાની જીદ પકડી તમે,
રોજ આમ આવો તો ક્યાં ના પાડું તમને..!!

તન્હાઈના આકાશમાં ક્યાં સુધી ફરસો,
સૂર્યનું ગ્રહણ નહિ લગાડું તમને...!!

હુબહુ તમારી જ લખવી છે સર્જકને ગઝલ,
સબ્દો બનો જો તમે લાગણીના કલમથી કંડારું તમને..!!

એ ખાલી છે અને એને હવે ખાલી જ રહેવા દે,

એ ખાલી છે અને એને હવે ખાલી જ રહેવા દે,

મહોબ્બતની નિશાનીમાં મળેલું જામ લાવ્યો છું.

સુરાલય થાય ખાલી તોય એ ખાલી નહીં થાશે,

જીવનની કંઇક તૃષ્ણાથી ભરેલું જામ લાવ્યો છું.

મરે એને જીવાડે છે, જીવે એને મારે છે,

અમી ને ઝેર બંનેનું બનેલું જામ લાવ્યો છું.

હવે તો એવું પા, હંમેશનો બેફામ થઇ જાઉં,

મરણ પાસેથી છેલ્લું મેળવેલું જામ લાવ્યો છું.

- બરકત વિરાણી ‘બેફામ’

गौतम बुद्ध के सुविचार...... जो गुजर गया उसके बारे में मत सोचो और भविष्य के सपने मत देखो केवल वर्तमान पे ध्यान केंद्रित करो । –गौतम बुद्ध

गौतम बुद्ध के सुविचार......
जो गुजर गया उसके बारे में मत सोचो और भविष्य के
सपने मत देखो केवल वर्तमान पे ध्यान केंद्रित करो ।
–गौतम बुद्ध
आप पूरे ब्रह्माण्ड में कहीं भी ऐसे व्यक्ति को खोज लें जो आपको आपसे ज्यादा प्यार करता हो, आप पाएंगे कि जितना प्यार आप खुद से कर सकते हैं उतना कोई आपसे नहीं कर सकता ।
– गौतम बुद्ध
स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन और विश्वास सबसे अच्छा संबंध। – गौतम बुद्ध
हमें हमारे अलावा कोई और नहीं बचा सकता, हमें
अपने रास्ते पे खुद चलना है। – गौतम बुद्ध
तीन चीज़ें ज्यादा देर तक नहीं छुपी रह सकतीं –
सूर्य, चन्द्रमा और सत्य
: गौतम बुद्ध
आपका मन ही सब कुछ है, आप जैसा सोचेंगे वैसा बन
जायेंगे ।
– गौतम बुद्ध
अपने शरीर को स्वस्थ रखना भी एक कर्तव्य है, अन्यथा आप अपनी मन और सोच को अच्छा और साफ़ नहीं रख पाएंगे ।
– गौतम बुद्ध
हम अपनी सोच से ही निर्मित होते हैं, जैसा सोचते
हैं वैसे ही बन जाते हैं। जब मन शुद्ध होता है तो खुशियाँ परछाई की तरह आपके साथ चलती हैं ।
–गौतम बुद्ध
किसी परिवार को खुश, सुखी और स्वस्थ रखने के
लिए सबसे जरुरी है - अनुशासन और मन पर नियंत्रण।
अगर कोई व्यक्ति अपने मन पर नियंत्रण कर ले तो उसे
आत्मज्ञान का रास्ता मिल जाता है ।
– गौतम बुद्ध
क्रोध करना एक गर्म कोयले को दूसरे पे फैंकने के
समान है जो पहले आपका ही हाथ जलाएगा ।
–गौतम बुद्ध
जिस तरह एक मोमबत्ती की लौ से हजारों मोमबत्तियों को जलाया जा सकता है फिर भी उसकी रौशनी कम नहीं होती उसी तरह एक दूसरे से
खुशियाँ बांटने से कभी खुशियाँ कम नहीं होतीं ।
–गौतम बुद्ध
इंसान के अंदर ही शांति का वास होता है, उसे बाहर
ना तलाशें ।
– गौतम बुद्ध
आपको क्रोधित होने के लिए दंड नहीं दिया जायेगा, बल्कि आपका क्रोध खुद आपको दंड देगा ।
–गौतम बुद्ध
हजारों लड़ाइयाँ जितने से बेहतर है कि आप खुद को जीत लें, फिर वो जीत आपकी होगी जिसे कोई आपसे नहीं छीन सकता ना कोई स्वर्गदूत और ना कोई राक्षस
: गौतम बुद्ध
जिस तरह एक मोमबत्ती बिना आग के खुद नहीं जल
सकती उसी तरह एक इंसान बिना आध्यात्मिक जीवन के जीवित नहीं रह सकता ।
– गौतम बुद्ध
निष्क्रिय होना मृत्यु का एक छोटा रास्ता है, मेहनती होना अच्छे जीवन का रास्ता है, मूर्ख लोग निष्क्रिय होते हैं और बुद्धिमान लोग मेहनती ।
–गौतम बुद्ध
हम जो बोलते हैं अपने शब्दों को देखभाल के चुनना
चाहिए कि सुनने वाले पे उसका क्या प्रभाव पड़ेगा,
अच्छा या बुरा ।
– गौतम बुद्ध
आपको जो कुछ मिला है उस पर घमंड ना करो और
ना ही दूसरों से ईर्ष्या करो, घमंड और ईर्ष्या करनेवाले लोगों को कभी मन की शांति नहीं मिलती ।
– गौतम बुद्ध
अपनी स्वयं की क्षमता से काम करो, दूसरों निर्भर मत रहो ।
– गौतम बुद्ध

"शराब और ध्यान" शराब में हम 'वहीं' होते हैं, 'जहां' ध्यान में होते हैं।      शराब में जो स्थिति 'थोड़े समय' के लिये निर्मित होती है, ध्यान में वह स्तिथि 'हमेशा'

"शराब और ध्यान"

शराब में हम 'वहीं' होते हैं, 'जहां' ध्यान में होते हैं।

     शराब में जो स्थिति 'थोड़े समय' के लिये निर्मित होती है, ध्यान में वह स्तिथि 'हमेशा' के लिये बनी रहती है। यही कारण है कि बुद्धों के सत्संग को मधुशाला या मयखाना कहा गया और सूफियों ने शराब को ध्यान के प्रतिक रूप में चुना।

     शराब में कैसे निर्मित होती है ध्यान वाली स्थिति?
     जब हम अपने शरीर में शराब डालते हैं, तो थोड़ी देर के बाद ही शराब हमारे शरीर की कोशिकाओं को शिथिल करना शुरू कर देती है। यानि हमारा शरीर धीरे-धीरे नशे में अर्थात नींद या बेहोशी में जाने लगता है।
     शराब पीने के बाद हमारा शरीर ठीक उसी स्थिति में आ जाता है, जिस स्थिति में वह नींद में होता है। यानि 'जागते' हुए 'नींद' में जाना। और जैसे ही हमारा शरीर नशे में या नींद में जाता है, हमारी श्वास गहरी होने लगती है, जैसी नींद में होती है। धीरे-धीरे हमारा शरीर उस तल पर आ जाता है, जिस तल पर वह नींद में होता है। लेकिन हम 'जागे' हुए होते हैं।
     शराब में यदि हम बैठे हुए, या कि खडे़ हुए होते हैं तो हम 'जागते' हुए नींद में होते हैं। और यदि हम लेट जाते हैं, तो हम वास्तविक नींद में चले जाते हैं, अर्थात सो जाते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग, जिन्हें नींद नहीं आती, वे नींद में जाने के लिए शराब का उपयोग करते हैं। शरीर नशे में हो, तो आसानी से नींद में प्रवेश कर जाता है।
     शराब के साथ हम बैठे हुए या खडे़ हुए वास्तविक नींद में नहीं जा पाते, क्योंकि शरीर पूरी तरह से विश्राम में नहीं होता, तना हुआ होता है। और गहरी श्वास से शरीर को ज्यादा आक्सीजन मिलती है, जो हमें जगाये रखने में मदद करती है।
     रात बिस्तर पर जब हम नींद में सोये हुए होते हैं, तब हमारा अचेतन जो कार्य करता है, वह यह है कि हमारी इच्छाओं, आकांक्षाओं को स्वप्न के रूप में प्रकट कर उन्हें पूरी करता है।और शराब में वह वास्तविकता में प्रकट करना शुरू कर देता है। क्योंकि शराब में हम 'जागे' हुए 'नींद' में होते हैं।
     कहते हैं कि शराब में आदमी झूंठ नहीं बोलता। उसका कारण यह है कि शराब में हमारा शरीर नींद की भावदशा में होता है। हमारा चेतन मन तो सोने लगता है और अचेतन जागने लगता है।
     दिन में जब हम जागे हुए होते हैं तो चेतन मन संस्कार, संकोच, परिवार-समाज का भय व दबाववश कुछ कह नहीं पाता। जिस मित्र या रिश्तेदार को वह पसंद नहीं करता, उसके आने पर ऊपर से तो वह मुस्कुराकर स्वागत करता है और भीतर कहता है "यह हरामज़ादा कहाँ से आ गया! अब घंटे भर तक भेजा खाए बगैर नहीं जायेगा!" और यदि मालिक या बाॅस परेशान करता है, तो ऊपर से तो दुम हिलाकर "जी सर... यस सर...।" कहता है, और भीतर गालियाँ बक रहा होता है।
     चेतन मन ने भीतर जो भी बातें कही थी, वे बातें सच थी और बाहर व्यवहार में जो दर्शा रहा था, वह झूंठ है। अचेतन को बाहर के व्यवहार का पता नहीं होता, लेकिन चेतन मन ने भीतर जो कहा था, उसे वह सुन लेता है या वे सारी बातें अचेतन में चली जाती है। बाहर के व्यवहार और बातों से वह मुक्त होता है। उसे पता ही नहीं होता कि सामने वाला मित्र है, रिश्तेदार है, मालिक या बाॅस है। वह सीधे - सीधे वे सारी बातें कह देता है, जो चेतन मन संकोचवश बाहर नहीं कह पाया था और भीतर कही थी।
     शराब में चेतन मन के हटते ही, अचेतन वे सारी बातें नि:संकोच कह देता है। अक्सर तो लोग जो बातें सामने नहीं कह पाते, उन्हें कहने के लिए शराब का उपयोग करते हैं। अचेतन परिणाम की चिंता नहीं करता, क्योंकि उसके पास कहने को वे ही बातें थी जो चेतन ने भीतर कही थी या कि दबायी थी।
     शराब में हम 'जागे' हुए होते हैं तो अचेतन सामने कह देता है।और यदि हम सोये हुए हों तो वह स्वप्न में कहता है। तभी तो नशा उतरने पर जब चेतन मन लौटता है तो क्षमा मांग कर कहता है कि "मैं होश में नहीं था।" या कि "मैं नशे में था।"
     शराब में जैसे-जैसे हमारा शरीर नशे (बेहोशी या नींद) में जाने लगता है, वैसे-वैसे ही हमारा मन भी शिथिल होकर बेहोशी में जाने लगता है।
     हमारा शरीर और मन दोनों संयुक्त है, क्योंकि दोनों की गतिविधियां एक-दूसरे का अनुगमन करने की रही है। जिस तरह मन में कामवासना के विचार मात्र से हमारा शरीर सक्रिय हो उठता है, ठीक उसी तरह शरीर के नशे में झूमने या शिथिल और शांत होने पर मन भी शिथिल और शांत होने लगता है।... और जैसे ही मन शांत होने लगता है, विचार भी शांत होकर बिखरने लगते हैं।... और जैसे ही मन से विचारों की तरंगें शांत होकर बिखरने लगती है, वैसे ही दो विचारों के बीच जो अंतराल (गैप) है, वह बढने लगता है।... और अंतराल के बढ़ने के साथ ही अचेतन की प्रतीति होनी शुरू हो जाती है। यानि शराब में हमारा अचेतन में प्रवेश होता है, जिसे चौथा मानस शरीर कहा गया है और जिसका चक्र है अनाहत। अर्थात हमारा निर्विचार चेतना में प्रवेश होता है, जिसे 'ध्यान' कहा गया है।
     शराब में जो आनंद है, वह शराब का नहीं, निर्विचार चेतना के प्रकट होने का है। शराब तो बस वह स्थिति निर्मित करती है, जिसमें हमारा शरीर और मन दोनों शांत हो विश्राम में चले जायें। और उनके विश्राम में जाते ही निर्विचार चेतना प्रकट हो जाती है।
     ध्यान की सारी विधियां, सारे प्रयोग यही काम करते हैं। शरीर और मन दोनों को विश्राम में ले जाते हैं ताकि निर्विचार चेतना प्रकट हो सके। फर्क सिर्फ इतना है कि शराब तुरंत शरीर को उस स्थिति में, यानि विश्राम में ले जाती है और ध्यान विधियां समय मांगती है। शराब 'थोड़े समय' के लिए शरीर को उस स्थिति में ले जाती है और ध्यान प्रयोग 'हमेशा' के लिए।
     शराब में हमारा निर्विचार चेतना में प्रवेश 'होता' है। और ध्यान में हम निर्विचार चेतना में प्रवेश 'करते' हैं। शराब में हम असजग होते हैं, बेहोश होते हैं, और हमारा साक्षी होना भी खो जाता है। ध्यान में हम सजग होते हैं, होश में होते हैं, साक्षी होते हैं। शराब में सिर्फ हानि ही होती है, शरीर की भी और चेतना की भी। और ध्यान में सिर्फ लाभ होता है, गहरी श्वास से प्राणवायु मिलती है, जो शरीर को स्वस्थ रखती है। और होश या साक्षी से हमारी चेतना के निखरने के साथ ही आध्यात्मिक विकास जारी रहता है।
     शराब के साथ यदि साक्षी को जोड़ दिया जाये, तो शराब 'छोड़नी' नहीं पड़ती, 'छूटती' है। और यदि ध्यान के साथ साक्षी जोड़ दिया जाये। हम अपने शरीर, अपनी श्वास के साक्षी हो जायें, तो श्वास लयबद्धता में चलने लगेगी, यानि नाभि को छूएगी, तो शरीर विश्राम में जाने लगेगा। शरीर विश्राम में, तो मन विश्राम में... मन विश्राम में, तो विचार विश्राम में... और विचारों के विश्राम में जाते ही महाविश्राम... यानि निर्विचार चेतना... अर्थात ऐसा नशा, जो कभी नहीं उतरता... ध्यान का नशा।
-स्वामी ध्यान उत्सव

सुकरात का पत्नी परेम सुकरात जैसे महापुरुष की पत्नी भी सुकरात से नाखुश थी, बहुत नाखुश थी क्यों? क्योंकि वह दार्शनिक ऊहापोह में ऐसा लीन हो जाता था कि भूल ही जाता था कि पत्नी भी है। एक दिन तो दा

सुकरात का पत्नी परेम
सुकरात जैसे महापुरुष की पत्नी भी सुकरात से नाखुश थी, बहुत नाखुश थी क्यों? क्योंकि वह दार्शनिक ऊहापोह में ऐसा लीन हो जाता था कि भूल ही जाता था कि पत्नी भी है। एक दिन तो दार्शनिक चर्चा में ऐसा लीन था कि चाय ही पीना भूल गया सुबह की। पत्नी को तो ऐसा क्रोध आया, चाय बनाकर बैठी है और वह बाहर बैठा चर्चा कर रहा है अपने शिष्यों के साथ, उसके क्रोध की सीमा न रही, वह भरी हुई केतली को लाकर उसके सिर पर उंडेल दिया। उसका आधा मुंह जल गया। जीवन- भर उसका मुंह जला रहा। वह आधा हिस्सा काला हो गया।

लेकिन सुकरात सिर्फ हंसा। उसके शिष्यों ने पूछा : आप हंसते हैं इस पीड़ा में! उसने कहा : नहीं, मैं इसलिए हंसता हूं कि स्त्री का मन हमने कितना छोटा कर दिया है! उसके लिये दर्शन भी, यह दर्शन का ऊहापोह भी ऐसा लगता है जैसे कोई सौतेली पत्नी। उसने मेरे ऊपर नहीं डाली यह चाय, मैं तो सिर्फ निमित्त हूं। अगर दर्शनशास्त्र उसे मिल जाये कहीं तो गर्दन काट ले। दर्शनशास्त्र कहीं मिल नहीं सकता, इसलिए मैं तो सिर्फ बहाना हूं।

किसी ने सुकरात से पूछा-एक युवक ने-कि मैं विवाह करने का सोचता हूं। सोचा आपसे ज्यादा अनुभवी और कौन होगा! विचार में भी आप अंतिम शिखर हैं आप जीवन के भी सब मीठे -कडुवे अनुभव आपके हैं। क्या सलाह देते हैं?

तुम चकित होओगे सुकरात की सलाह सुनकर। सुकरात ने कहा। विवाह करो। वह युवक बोला : आप, और कहते हैं विवाह करूं! और मुझे सारी कथायें पता हैं। आपकी पत्नी जेनथिप्पे और आपके बीच जो घटता है रोज-रोज, वह सब मुझे पता है। वे अफवाहें मुझ तक भी पहुंची हैं। उनमें से अगर एक प्रतिशत भी सच है तो भी पर्याप्त है विवाह न करने के लिए।

सुकरात ने कहा : उसमें से सौ प्रतिशत सत्य है, लेकिन फिर भी तुमसे कहता हूं विवाह करो, विवाह के लाभ ही लाभ हैं!

उस युवक ने कहा : जरा मैं सुनूं? कौन-से लाभ हैं? सुकरात ने कहा : अगर अच्छी पत्नी मिली, समझदार पत्नी मिली, तो प्रेम का विस्तार होगा। और प्रेम का विस्तार इस जगत में सबसे बड़ा लाभ है। और अगर मेरी जैसी पत्नी मिल गई तो वैराग्य का उदय होगा। और वैराग्य तो राग से भी ऊपर है। वह तो प्रेम की पराकाष्ठा है। वह तो परमात्मा से प्रेम है। दोनों हालत में तुम लाभ ही लाभ में रहोगे।

हंसा तो मोती चुगैं, ओशो