आज दिनांक 12/3/16 को आदर्श सेवा समिति ने लोनी तहसील के गांव जावली में सरकारी प्राथमिक स्कूल नं 2 में 40 डेस्क अपने "जाॅय डेस्क" प्रोग्राम के तहत सभी बच्चों को प्रदान की, "जाॅय डेस्क" प्रोग्राम की शुरुआत आदर्श सेवा समिति ने इसी वर्ष की है, यह समिति का प्रथम प्रयास है, जो कि अत्यंत सफल रहा ।
इस अवसर पर सरकारी स्कूल के बच्चों का उल्लास देखते हुऐ आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष श्री विकास चौधरी ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है और हमारा लक्ष्य प्रत्येक गांव के प्रत्येक प्राथमिक विध्यालय में "जाय डेस्क" सुसज्जित करना है, ताकि गांव के किसी भी सरकारी स्कूल का बच्चा जमीन पर बैठ कर न पढे। इसका उदघाटन जावली के ग्राम प्रधान वेदप्रकाश व एबीएसए श्रीमति इन्द्रा चौहान व शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री मनोज डागर जी के कर कमलों द्वारा किया गया, इस अवसर पर आदर्श सेवा समिति के सदस्य श्री संजय आहूजा, धर्मेंन्द्र सिंह, राजीव कुमार, अमिता सिंह, पूनम तौमर, नीरज चौधरी तथा गांव के कई माननीय निवासी उपस्थित थे, जिन्होने आदर्श सेवा समिति के इस प्रयास की काफी सराहना की है, और आदर्श सेवा समिति को धन्यवाद दिया।
Saturday, 12 March 2016
आज दिनांक 12/3/16
લેબલ્સ:
OSHO LOVE
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment