NEWS UPDATE

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Friday, 8 April 2016

ओशो से किया गया पृश्न और उसका उत्तरपहला प्रश्न :आपने कहा कि सब आदर्श गलत हैं। लेकिन क्या अपने गंतव्य को, अपनी नियति को पाने का आदर्श भी उतना ही गलत है?

ओशो से किया गया पृश्न और उसका उत्तरपहला प्रश्न :आपने कहा कि सब आदर्श गलत हैं। लेकिन क्या अपने गंतव्य को, अपनी नियति को पाने का आदर्श भी उतना ही गलत है?

आदर्श गलत है; किस बात को पाने का आदर्शहै, इससे कोई भेद नहीं पड़ता। आदर्श का अर्थ है : भविष्य में होगा। आदर्श का अर्थ है : कल होगा। आदर्श का अर्थ है. आजउपलब्ध नहीं है। आदर्श स्थगन है—भविष्य के लिए।जो तुम्हारी नियति है उसे तो आदर्श बनाने की कोई भी जरूरत नहीं;

वह तो होकरही रहेगा, वह तो हुआ ही हुआ है।नियति का अर्थ है, जो तुम्हारा स्वभाव है। इस क्षण जो पूरा का पूरा तुम्हें उपलब्ध है, वही तुम्हारी नियति है। सब आदर्श नियति—विरोधी हैं।आदर्श का अर्थ ही यह होता है कि तुम वह होना चाहते हो जो तुम पाते हो कि हो न सकोगे।

गुलाब तो गुलाब हो जाता है, कमल कमल हो जाता है। कमल के हृदय में कहीं कोई आदर्श नहीं है कि मैं कमल बनूं। अगर कमल कमल बनना चाहे तो पागल होगा, कमल नहीं हो पाएगा।जो तुम हो वह तो तुम हो ही—बीज से ही हो। उससे तो अन्यथा होने का उपाय नहीं है।इसलिए नियति के साथ, स्वभाव के साथ आदर्श को जोड़ना तो विरोधाभास है। पर हमारे मन पर आदर्श की बड़ी पकड़ है।

सदियों से हमें यही सिखाया गया है कि कुछ होना है, कुछ बनना है, कुछ पाना है। दौड़ सिखाई गई, स्पर्धा सिखाई गई, वासनासिखाई गई—अनत— अनंत रूपों में।अष्टावक्र का उदघोष यही है कि जो तुम्हें होना है वह तुम हो ही। कुछ होना नहीं है, जीना है।

इस क्षण तुम्हेंसब उपलब्ध है। एक क्षण भी टालने की कोई जरूरत नहीं है। एक क्षण भी टाला तो भ्रांति में पड़े। तुम जीना शुरू करो—तुम परिपूर्ण हो।समस्त अध्यात्म की मौलिक उदघोषणा यही है कि तुम परिपूर्ण हो, जैसे तुम हो। होने को कुछ परमात्मा ने बाकी नहीं छोड़ा है। और जो परमात्मा ने बाकी छोड़ा है, उसे तुम पूरा न कर पाओगे। जो परमात्मा नहीं कर सका, उसे तुम कर सकोगे—यह अहंकार छोड़ो। जो हो सकता था, हो गया है। जो परमात्मा के लिए संभव था, वह घट गया है।

तुम जीना शुरू करो, टालो मत।परम अध्यात्म की घोषणा यही है कि उत्सवकी घड़ी मौजूद है, तुम तैयारी मत करो। एक तैयारी करने वाला चित्त है जो उत्सवमें कभी सम्मिलित नहीं होता, सदा तैयारी करता है. यह तैयार कर लूं वह तैयार कर लूं वह हमेशा टाइम—टेबल देखता रहता है; कभी ट्रेन पर सवार नहीं होता। ट्रेन सामने भी खड़ी हो तो वह टाइम—टेबल में उलझा होता है। वह सदा बिस्तर बांधता है, लेकिन कभी यात्रा पर जाता नहीं। वह सदा मकान बनाता है, लेकिनकभी उसमें रहता नहीं।

वह धन कमाता है, लेकिन धन को कभी भोगता नहीं। बस वह तैयारी करता है।तुम ऐसे तैयारी करने वाले करोड़ों लोगों को चारों तरफ देखोगे—वही हैं, उन्हीं की भीड़ है। वे सब तैयारी कर रहे हैं। वे कह रहे हैं, कल भोगेंगे, परसों भोगेंगे।

इनमें सांसारिक भी हैं, इनमें आध्यात्मिक जिनको तुम कहते हो वे भी सम्मिलित हैं—तुम्हारे तथाकथित साधु—संत और महात्मा। वे कहते हैं यहां क्या रखा है, स्वर्ग में भोगेंगे! उनका कल और भी आगे है : मरने केबाद भोगेंगे यहां क्या रखा है! यहां तो सब क्षणभंगुर! यहां तो सिर्फ पीड़ित होना है, परेशान होना है और कल की तैयारी करनी है।

लेकिन तुमने देखा, कल कभी आता नहीं! कल कभी आया ही नहीं। इसलिए मैं तुमसे कहताहूं : स्वर्ग कभी आता नहीं, कभी आया ही नहीं। स्वर्ग तो कल का विस्तार है। कल ही नहीं आता, स्वर्ग कैसे आएगा?जिस आदमी ने कल में अपने स्वर्ग को देखा है, उसका आज नर्क होगा—बस इतना पक्का है। कल तो आएगा नहीं। और जब भी कल आएगा आज होकर आएगा। और अगर तुमने यह गलत आदत सीख ली कि तुम कल में ही नजर लगाए रहे तो तुम आज को सदा चूकते जाओगे।

और जब भी आएगा आज आएगा; जो भी आएगा आज की तरह आएगा। और तुम्हारी आंखें कल पर लगी रहेंगी। कल कभी आता नहीं। ऐसे तुम वंचित हो जाओगे। ऐसे तुम,जो मिला था उसे न भोग पाओगे। जो हाथ में रखा था उसे न देख पाओगे। जो मौजूद था, जोनृत्य—गीत चल ही रहा था, उसमें तुम सम्मिलित न हो पाओगे।

अध्यात्म की आत्यंतिक घोषणा यही है कि समय के जाल में मत पड़ो। समय है मन का जाल। अस्तित्व मौजूद है—उतरो, छलांग लो! तैयारी सदा से पूरी है, सिर्फ तुम्हारी प्रतीक्षा है। तुम नाचो! तुम यह मत कहो कि कल नाचेंगे, और तुम यह मत कहो कि आयन टेढ़ा है, नाचे कैसे? जिसे नाचना आता है, वह टेढ़े आंगन में भी नाच लेता है। और जिसे नाचना नहीं आता, अपान कितना ही सीधा, चौकोर हो जाए तो भी नाच नपाएगा।

अष्टावक्र: महागीता–
(भाग–2)प्रवचन–24

मोहब्बत भी "भीम" से,      ईनायत भी "भीम" से,

मोहब्बत भी "भीम" से,
     ईनायत भी "भीम" से,
काम भी "भीम" से,
     नाम भी "भीम" से,
ख्याल भी "भीम" से,
     अरमान भी "भीम" से,
ख्वाब भी "भीम" से,
     माहोल भी "भीम" से,
यादें भी "भीम" से,
     मुलाकात भी "भीम" से,
सपने भी "भीम" से,
     अपने भी "भीम" से,
यारो यु कहो की
     अपनी तो सांसे भी "भीम" से.
नमो बुद्धस्स जय भीम साथियों।

..दिल से ...जय भीम..

Thursday, 7 April 2016

तू था पशु उस भीम ने इंसान बना दिया!

तू था पशु उस भीम ने इंसान बना दिया!

देकर धम्म की दीक्षा तुझे दयावान
बना दिया!

शिक्षा के खोलकर द्वार तुझे विद्वान
बना दिया!

तू था दरिद्र उस भीम ने महान बना दिया !

तेरी सुरक्षा के लिए सन्विधान बना दिया !

तेरे स्वाभिमान का हर सामान बना दिया !

फिर तुमने उस युग पुरुष का अहसान भुला दिया!!

दिल से जय भीम ॥

Wednesday, 6 April 2016

हर दुख तुम्हें निखारता हैजीवन दुख -ही-दुख नहीं है।यद्यपि दख यहाँ है।

हर दुख तुम्हें निखारता हैजीवन दुख -ही-दुख नहीं है।यद्यपि दख यहाँ है।

पर हर दुख तुम्हें निखारता है अौर बिना निखारे तुम सुख को अनुभव न कर सकोगे।हर दुख परीक्षा है।हर दुख प्रशिक्षण है।ऐसा ही समझो कि कोई वीणावादक तारोँ को कस रहा है।अगर तारों को होश हो तो लगेगा कि बडा दुख दे रहा है,तारों को कस रहा है,बडा दुख दे रहा है!

लेकिन वीणावादक तारों को दुख नहीँ दे रहा है; उनके भीतर से परम संगीतपैदा हो सके ,इसका आयोजन कर रहा है।ऐसा कोई दुख ही नहीँ है जो सुख का आयोजन न कर रहा हो।

हर दुख सुख के लिये पृष्ठभूमि है;सुख के रातों के लिये अमावस की रात है।इसे जानना मैं जीवन कीकला मानता हूं।तब यह सारा जगत अपूर्व सौंदर्य से भरा हुआ मालुम होगा।और उस अपूर्व सौंदर्य में ही परमात्मा की पहली झलक मिलती है।

खयाल रखो ,जिस जीवन में चुनौतियां नहीं हैं दुख की वह जीवन नपुंसक हो जाता है।जिस जीवन में बडे प्रश्न नहीं जगते उस जीवन में बडा चैतन्य पै दा नहीं होता।दुख को बदलो ।दुख को सुख की सेवा में लगाओ ।दुख को सुख का निखार बनाओ।दुख सेभागो मत ।जो भागता है,बुद्धिहीन है।जो जागता है,बुद्धिमान है।

अौर ध्यान रखना,दुख न हो तो जाग ही न सकोगे।इस जगत में जो दुख है वे जागरण के लिए उपाय हैं।यह जगत बिल्कुल सोया हुआ होता अगर यहां दुख न होते ।दुख न होता तो इस जगत में बुद्ध न होते

ओशो

"जीवन का लक्ष्य क्या है?? यह प्रश्न तो बहुत सीधा-सादा मालूम पड़ता है।

"जीवन का लक्ष्य क्या है??
यह प्रश्न तो बहुत सीधा-सादा मालूम पड़ता है।

लेकिन शायद इससे जटिल और कोई प्रश्न नहीं है। औरप्रश्न की जटिलता यह है कि इसका जो भी उत्तरहोगा वह गलत होगा।

इस प्रश्न का जो भी उत्तरहोगा वह गलत होगा। ऐसा नहीं कि एक उत्तर गलतहोगा और दूसरा सही हो जाएगा। इस प्रश्नके सभीउत्तर गलत होंगे। क्योंकि जीवन से बड़ी और कोईचीज नहीं है।

जो लक्ष्य हो सकें।जीवन खुद अपना लक्ष्य है। जीवन से बड़ीऔर कोईबात नहीं है जिसके लिए जीवन साधन हो सकें औरजो साध्य हो सकें। और सारी चीजों के तो साध्यऔर साधन के संबंध हो सकते हैं।

जीवन का नहीं,जीवन से बड़ा और कुछ भी नहीं है। जीवन ही अपनीपूर्णता में परमात्मा है। जीवन ही, वह जो जीवंतऊर्जा है हमारे भीतर। वह जो जीवन है पौधों में,पक्षियों में, आकाश में, तारों में, वह जो हम सबकाजीवन है।

वह सबका समग्रीभूत जीवन ही तोपरमात्मा है। यह पूछना कि जीवन का क्यालक्ष्यहै, यही पूछना है कि परमात्मा का क्या लक्ष्य है।

यह बात वैसी ही है जैसे कोई पूछे प्रेम का क्यालक्ष्य है। जैसे कोई पूछे आनंद का क्यालक्ष्य है। आनंदका क्या लक्ष्य होगा, प्रेम का क्या लक्ष्य होगा,जीवन का क्या लक्ष्य होगा।"

- ओशो

गच्छामि"सात साल का वर्तुलएक से सात साल तक:बच्चा बहुत मासूम होता है, बिलकुल संत जैसा। वह अपनी जननेंद्रियों से खेलता है लेकिन उसे पता नहीं होता कि वह गलत है। वहनैसर्गिक ढ़ंग से जीता है।सात से चौदह साल तक:सात साल में बच्चा बचपन से बहार आ जाता है। एक नया अध्याय खुलता है। अब तक वह निर्दोष था, अब दुनियादारी और दुनिया की चालाकियां सीखने लगता है।



झूठ बोलने लगता है, मुखौटे पहनने लगता है। झूठ की पहली पर्त उसे घेर लेती है।चौदह से इक्कीस साल तक:चौदह साल से पहले सेक्स उसके लिए कभी समस्या नहीं थी। लेकिन अब अचानक उसके अंतरतम में काम ऊर्जा पैदा हो जाती है। उसकी पूरी दुनिया ही बदल जाती है।

पहली बार विपरीत लिंगी व्यक्ति में उत्सुकता जगती है। जीवन की एक अलग ही दृष्टि पैदा होती है।इक्कीस से अट्ठाईस साल तक:अब उसकी सता की दौड़ शुरू है। महत्वाकांक्षा,धन कमाने का लालसा, नाम कमाने की लालसा, कुछ कर गुजरने की इच्छा। उसका मैं जग जाता है। यह सब इक्कीस वर्ष से शुरू होता है। उसे अपने आपको सिद्ध करना है, जीवन में जड़े जमानी है।अट्ठाईस से पैंतीस साल तक:यहां आकर वह सुरक्षा के बारे में सोचने लगता है। सुविधाएं, बैक बैलेंस…अपनी पूंजी कहीं न कहीं सुरक्षित रखने का सोचता है।

अट्ठाईस साल तक उसकी गाड़ी खतरे से खेलती रही। मुश्किलों का सामना करना पसंद करती रहीं। सारे विद्रोही और हिप्पी तीस साल से पहले होते है। तीस साल के बाद सारा हिप्पी वाद खत्म हो जाता है। तीस साल के आते ही सारी खलबली शांत होने लग जाती है। सब कुछ व्यवस्था का हिस्सा होना शुरू हो जाता है।पैंतीस से बयालीस साल तक:पैंतीस वर्ष की आयु फिर एक बदलाव की शुरूआत। पैंतीस वर्ष जीवन का शिखर है। अगर सत्तर वर्ष का जीवन हो तो पैंतीस उसका मध्य बिंदु है। जीवन वर्तुल आधा समाप्त हुआ। अब व्यक्ति मृत्यु के बारे में सोचने लगता है। उसे भय पैदा होता है।

यही उम्र है जब अल्सर, रक्तचाप, दिल का दौरा, कैंसर, टी. बी. और अन्य संधातम रोग सिर उठाने लग जोते है। भय के कारण। भय इन सबको पैदा करता है। व्यक्ति हर तरह की दुर्घटनाओं का शिकार होने लगता है। क्योंकि उसके भीतर भय पैदा हो गया है। मृत्यु निकट आती मालूम होती है। भय उसका पहला चरण लगता है।

बयालीस से उनचास साल तक:हर व्यक्ति को धर्म की जरूरत होती है। अब उसे धार्मिक संबंध की जरूरत होती है—ईश्वर या गुरु या कोई ऐसी जगह जहां वहसमर्पण कर सके; जहां जाकर वह अपना बोझ हल्का कर सके; जहां जाकर वह अपना बोझ हल्का कर सके। यदि धार्मिक व्यक्ति न मिला और लोग एडोल्फ हिटलर या स्टैलिन को खोज लेते है तो उन्हें भगवान बना देते है।

यदि वे भी न मिलें तो फिर मनोशिचकित्सक है, थेरेपिस्ट हे।उनचास से छप्पन साल तक–व्यक्ति धर्म में चल पड़ता है, तो उस मार्ग पर अपनी जड़े जमा लेता है। ध्यान और सुगंध के नये-नये अंकुर निकलने लग जाते है। जीवन में एक सरसता आ जाती है। गुरु की खोज समप्त हो जाती है। उसे राह मिल जाती है। और जीवन की डगर रस से भरी महसूस होती है…

छप्पन से त्रेसठ साल तक–अगर वह ध्यान में डूबता है, और सही मार्ग पर चलता चला जाता है। उसके जीवन में पत्तों के साथ फूलों का खिलना भी महसुस होने लग जाता है। कलियां चटकने लग जाती है। शांति और आनंद का उन्माद उसे घेरे रहता है। आंखों में एक गहराई आ जाती है। उसके संग साथ रहने से शांति फैलने लग जाती है। और एक दिन उसे सतोरी की झलक मिल जाती है।त्रेसठ से सत्तर साल तक–ये जीवन के अंतिम पड़ाव की सुगंध और मंदिर के कलस दिखाई देने लग जाते है।

फिर चाहे वो 80-90 साल तक जीए, इस से कोई फर्कनहीं पड़ता। वह मृत्यु के अगमन का स्वगत-सत्कार शुरू कर देता है। उस में डूब जाने की कला निपूर्ण हो जाता है। सतोरी के बाद में आदमी को मृत्यु का जो भय समया होता हैवह खत्म हो जाता है। हम मृत्यु को बीना जाने ही भय भीत रहते है। सतोरी के बाद मृत्यु एक सुंदर अनुभव है।

जिस की वह सतत प्रतिक्षा करता है। ये नहीं की वह आत्म हत्या करना चाहता है। वह जीवन भी बीना मृत्यु के भय के भार हीन जीता है। बिना कोई बोझ लिये। और धीरे-धीर वह एक दिव्यतामें प्रवेश कर जाता है।

फॉर मैडमैन ओनली
ओशो

बाबा साहब के आज के नुमाईंदे

बाबा साहब के आज के नुमाईंदे :

बाबा साहब के लोगों के बीच घूमते हुए कुछ अनुभव हुआ ।

कभी सोचता हूँ कि अगर बाबा साहब नहीं होते तो क्या होता आज ?

ये सोचने मात्र से ही चक्कर आने लगता है।

क्या हम ठंढा गर्म वाली कार में घूम पाते ?

क्या अपने घर में AC लगा कर 51 इंच का टेलीविजन का मजा ले रहे होते ?

क्या कोई घर पे आये तो उसके पास पंहुचने के लिए 4 दरवाजे  का इंटरलॉक खोलकर जा पाते ?

या मेरा मन करे तो दरवाजा खोलें या बिना दरवाजा खोले ही उनसे बात करें ऐसा कर पाते ?

इतनी आरामदायक और सुरक्षित जिंदगी के सूत्रधार और कोई नहीं हमारे महापुरुष ही हैं।

क्या वे लोग ऐसी जिंदगी जी पाये ?

क्या वे इसके हकदार नहीं थे ?

फिर भी उन्होंने अपनी जिंदगी आराम करने में क्यों नहीं बिताई।

क्योंकि अगर वे सुख चैन की जिंदगी बिताये होते तो हमें सुख चैन और आनंद नहीं मिलता।

यही सही है।

इसलिए अगर हम अपनी आरामदायक जिंदगी जो कि हमारे महापुरुषों के बदौलत है को 30 मिनट के लिए त्याग करें और उनके विचारों से अपने समुदाय को जगाने में खर्च करें तो हमारी आने वाली पीढ़ी का जीवन भी आरामदायक हो जायेगा।

मैं हमेशा एक बात सोचता हूँ

कि मैं अपने परदादा का नाम तक नहीं जानता पर ज्योतिबा फुले को जानता हूँ।

ऐसा मैं सोचता हूँ।