NEWS UPDATE

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Saturday, 26 March 2016

तुमने महाभारत की कथा तो सुनी है न,कि पांडव प्यासे हैं,जंगल में भटक गए हैं।और एक झील पर पानी भरने पांच भाइयों में से एक भाई गया है। और जै

तुमने महाभारत की कथा तो सुनी है न,कि पांडव प्यासे हैं,जंगल में भटक गए हैं।और एक झील पर पानी भरने पांच भाइयों में से एक भाई गया है। और जैसे ही झुका है पानी पीने को और पानी भरने को, एक यक्ष वृक्ष पर से आवाज दिया:

रुक,या तो मेरे पांच प्रश्नों का उत्तर दे, याअगर पानी छुआ तो मौत घट जाएगी। मेरे पांच प्रश्नों का पहले उत्तर चाहिए। अगर ठीक उत्तर दिया तो ठीक, नहीं तो मृत्यु परिणाम होगा।

पहला भाई इस तरह गिर गया, उत्तर नहीं दे पाया और पानी पीने की कोशिश की; प्यास ऐसीथी। दूसरा भाई और वही, तीसरा भाई और वही…।और अंत में युधिष्ठिर आए—चारों भाई कहांखो गए?

देखा, चारों की लाशें पड़ी हैं झील के तट पर। चारों ने जिद्द की, उत्तर नहीं दे पाए फिर भी पानी पीने की जिद्द की। युधिष्ठिर झुके, यक्ष फिर बोला…।

उसमें एक प्रश्न आज के काम का है; सारे प्रश्न अर्थपूर्ण थे, मगर एक प्रश्न यह था कि संसार में सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है? युधिष्ठिर ने कहा: सबसे बड़ा आश्चर्य यही है कि हम रोज लोगों को मरते देखते हैं, फिर भी यह भरोसा नहीं आता कि मैं मरूंगा!यह ठीक उत्तर था।

सबसे बड़ा आश्चर्य ताजमहल नहीं है, और सबसे बड़ा आश्चर्य इजिप्त के पिरामिड नहीं हैं, और न बेबीलोन का उलटा लटका हुआ गार्डन और न अलेग्जेन्ड्रियाका लाइट हाऊस।ये चमत्कार नहीं हैं,ये बड़े आश्चर्य नहीं हैं।

सबसे गहन आश्चर्य यह है कि रोज मरते देखकर भी, रोज लोगों को मरते देखकर, रोज मृत्यु के प्रमाण देखकर भी यह भरोसा आता ही नहीं कि मैं मरूंगा! भरोसे की बात—यह प्रश्न ही नहीं उठता कि मैं मरूंगा। मन कहे चला जाता है, जैसे सदा कोई और मरता है, दूसरा मरता है।

कहै वाजिद पुकार,
प्रवचन-७, ओशो

No comments:

Post a Comment